होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व सम्पन्न करवाये जाने को लेकर सोमवार की शाम को सदर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में डीएम विशाल राज,एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

जिसमें लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की जा रही थी। साथ ही भ्रामक खबरों व अफ़वाह पर ध्यान न दिए जाने की भी अपील की जा रही थी।फ्लैगमार्च में शामिल पुलिस कर्मी के द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया गया।साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अफवाह जैसे किसी तरह की खबरों से बचने की अपील की गई।

डीएम विशाल राज ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में होली का पर्व मनाए जाने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है।एसपी संतोष कुमार ने कहा कि जिलेवासियों भाईचारगी के साथ होली का पर्व मनाए।जिले में एहतियातन सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से हर संभव प्रक्रिया की जा रही है।इसी के तहत जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की जा रही है।वही जिले के बहादुरगंज थाना ,टेढ़ागाछ थाना पुलिस द्वारा भी फ्लैग मार्च निकाल कर शांति पूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई