सोने का चेन छीन कर बदमाश हुए फरार,मामला दर्ज

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र के धरमगंज केला बगान के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को एक व्यक्ति के गले से दो सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गया।

पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन बदमाश फरार हो जाने में सफल रहे। पश्चिमपाली निवासी अभिनय सिंह की शिकायत पर सदर थाना में केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।


पीड़ित ने बताया कि दुध फैक्ट्री के निकट वह पैदल जा रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश उसके निकट पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से दो सोने का चेन छीन कर फरार हो गया।

पीड़ित के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!