किशनगंज/प्रतिनिधि
होली पर्व को लेकर सोमवार से ही चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।पर्व को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाए जाने को लेकर प्रशासन व पुलिस हर प्रकार से सतर्कता बरत रही है।सुरक्षा को लेकर डीएम व एसपी की ओर से संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है।सुरक्षा को लेकर जिले में 256 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
एसपी संतोष कुमार ने सभी थानाध्यक्ष को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया है।एसपी ने कहा कि होली में हुड़दंग मचाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।जबरन रंग लगाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।एसपी ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी है।ऐसे में लोग पूर्ण शराब बंदी कानून का पालन करें।
पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की टीम सादे लिबाज में भी नजर रखेगी।एसपी संतोष कुमार ने कहा कि होली पर्व को लेकर सोशल मीडिया की हर गतिविधियों पर नजर रहेगी।जिसमें आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर नजर रहेगी।एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट न करें।
डिलेवरी ब्वॉय पर रखी जा रही है नजर
होली में शहर में छोटी से बड़ी शराब की खेप न पहुंचे इसके लिए सभी चेक पोस्ट में पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।विशेष रूप से डिलेवरी ब्वॉय पर पुलिस व उत्पाद टीम की नजर रहेगी।बंगाल सीमा समीप होने के कारण डिलेवरी ब्वॉय स्कूटी व बाइक से शराब लेकर शहर में खपाये जाने की फिराक में रहते है।ऐसे में पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही है।
इन स्थानों में रहेगी मजिस्ट्रेट की तैनाती
किशनगंज में 46 स्थानों में, कोचाधामन प्रखंड में 24 ,बहादुरगंज प्रखंड में 24 ,ठाकुरगंज प्रखंड में 68 स्थानों में, दिघलबैंक प्रखंड में 28 , पोठिया प्रखंड में 37, टेढ़ागाछ प्रखंड में 26 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति रहेगी।वही शहरी क्षेत्र में गश्ती दल बनाया गया है।गश्ती दल लगातार सभी गतिविधियों पर नजर रखेगी। आपदा कार्यालय में ज़िला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।जिला नियंत्रण कक्ष का नम्बर भी जारी किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष का ये नम्बर जारी किया गया है।06456225152

























