न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एस टी ई टी परीक्षा रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण – नवीन गुप्ता 

किशनगंज /संवाददाता

23 मई को काला दिवस मनाएगी विद्यार्थी परिषद

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  बिहार ने माध्यमिक शिक्षक पत्रता परीक्षा रद्द के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण  कदम ठहराया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मा राज्यपाल, मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व बिहार बोर्ड अध्यक्ष को पत्र लिखकर तुरंत पुनर्विचार का आग्रह किया है ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री सुश्री लक्ष्मी कुमारी ने कहा STET परीक्षा की पूरे धटनाक्रम के अध्ययन हेतु अभाविप ने  एक *आंतरिक अध्ययन दल गठित* किया था ।अध्ययन दल के रिपोर्ट के अनुसार बिहार सरकर  द्वारा  BSEB के द्वारा रिजल्ट प्रकाशित होने के  समय अचानक से परीक्षा रद्द किया जाना खुद BSEB , शिक्षा विभाग एवं बिहार सरकार को अपने ही ऊपर प्रश्नचिन्ह लगाती है ।

एबीवीपी के जिला संयोजक नवीन गुप्ता ने बताया कि सरकार STET परीक्षा रद्द कर नई बहाली को रोकने का प्रयास कर रही है ।छात्र नेता ने कहा कि जब हाईकोर्ट का निर्णय 22 को  आना था तो 16 को ही जल्दबाजी में STET की परीक्ष रद्द क्यों हुई ।वहीं कहा जूता-चप्पल, घड़ी,बेल्ट आदी गेट के बाहर ख़ूलवाया फिर भी STET परीक्षा रद्द किया ।छात्र नेता ने कहा परीक्षा रद्द के खिलाफ अभाविप 23 मई को काला दिवस मनाएगी ।

Share this news

Leave a Comment