ईमेल के माध्यम से सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी
कोर्ट परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा
एक माह में दूसरी बार मिली धमकी
किशनगंज/प्रतिनिधि
किशनगंज व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है यह धमकी बुधवार की सुबह 7 बजे किशनगंज न्यायालय के ईमेल पर ईमेल के माध्यम से आई है। जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया।इससे पूर्व 8 जनवरी को धमकी मिली थी।इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई है।सूचना मिलते ही एसपी संतोष कुमार ने वरीय पुलिस अधिकारी को कोर्ट परिसर पहुंचने का निर्देश दिया।
पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई। एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने बताया कि धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु से भेजा गया प्रतीत होता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।धमकी भरा ईमेल आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। न्यायालय की सुरक्षा पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है।कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।पुलिस के द्वारा कोर्ट भवन के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली गई।
बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम को स्थल पर बुलाया गया।हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है। सुरक्षा कारणों से बुधवार को कोर्ट संबंधित कार्य को स्थगित कर दिया गया है।किशनगंज सिविल कोर्ट में प्रतिदिन कई मुकदमों की सुनवाई होती है और बड़ी संख्या में लोग यहां आते-जाते हैं।हालांकि बुधवार को भी ईमेल आने से पहले लोग कोर्ट संबंधित कार्य के लिए कोर्ट पहुंचे थे।कोर्ट परिसर में भीड़ भी अत्यधिक थी।
जैसे ही धमकी भरे ईमेल आने की सूचना मिली पुलिस और कोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गई। शुरुवात में कोर्ट में प्रवेश वाले रास्ते में मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही किसी को भी कोर्ट के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था।बाद में कोर्ट के कार्य को स्थगित कर दिया गया। एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि कोर्ट के सरकारी ईमेल पर कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी।
इस संबंध में कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और डॉग स्क्वाड, बम स्क्वायड के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।लोगो से अपील की गयी थी कि कैंपस खाली कर दे।तलाशी में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नही हुई है। ईमैल भेजने वाले की पहचान साइबर थाना की टीम कर रही है।




























