न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

चोरी की बाईक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दिघलबैंक थाना क्षेत्र के मोहमारी निवासी ने लॉक डाउन से पहले चाकुलिया थाना क्षेत्र पश्चिम बंगाल से बाइक चोरी की थी।

उक्त बातो की जानकारी दिघलबैंक थानाध्यक्ष आरिज अहकाम ने देते हुए बताया की गुप्त सुचना पर दिघलबैंक पुलिस ने बाईक चोर को बाईक पल्सर बिना नंबर के साथ पकड़ा।

जिसमें थाना कांड संख्या 87/20 दिनांक 8/10//20 धारा 413,414,भादवी दर्ज किया गया । थाना अध्यक्ष श्री अहकाम ने बताया कि अभियुक्त मोहम्मद हारून उम्र 20 वर्ष पिता मोहम्मद रफीक साकिन मोहमारी थाना दिघलबैंक को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।

जिला किशनगंज को माननीय न्यायालय में भेजा गया।

Share this news

Leave a Comment