न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : नदी कटाव से परेशान ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय

किशनगंज /विजय कुमार साह

दिघलबैंक पत्थरगट्टी पंचायत के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है ।जानकारी के मुताबिक नदी कटाव से ग्रामीण परेशान है ।ग्रामीणों का कहना है कि घर दरवाजे नदी के चपेट में तो है ही लेकिन हजारों एकड़ जमीन अभी नदी कटाव से प्रभावित है ।इसलिए ग्रामीणों ने आवेदन देकर वोट नहीं करने का निर्णय लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि विरोध में कई गांव के लोग शामिल हैं ।ग्रामीणों ने कहा की पत्थर गट्टी, ग्वालटोली, दोदरा, कमर खोद गोवाबाड़ी, कुढ़ैली डूबा टोली बलुआडांगी पाहटगांव ,खाड़ी टोला सहित अन्य कई गांव के लोग नदी से प्रभावित है और सभी ने एक जुट होकर यह निर्णय लिया है ।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हम लोग वोटों का बहिष्कार नहीं करेंगे तब तक हमारा यह इलाका ऐसा ही नदी से परेशान रहेगा ।

Share this news

Leave a Comment