न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ट्रेन में नहीं मिलेगा अब चादर तकिया – रेल मंत्री

1 जून से 200 ट्रेन देश के अलग अलग रूट पर चलाई जाएंगी ।

एक महीने पहले की जा सकेगी आईआरसीटीसी वेब साइट के जरिए बुकिंग ।

कन्फर्म टिकट वाले ही कर सकेंगे यात्रा

दिल्ली / डेस्क

केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने 1 जून से 200 ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है ताकि जो श्रमिक अपने घर जाना चाहते है वो आसानी से अपने घरों तक पहुंच सके ।

रेल मंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इन ट्रेनों की बुकिंग 21 मई सुबह 10 बजे से की    जा सकेगी साथ ही   यात्रा के 30 दिन पूर्व बुकिंग करवाई जा सकती है ।

रेल मंत्री ने कहा कि अब बेड रोल नहीं दिया जाएगा यह फैसला संक्रमण को देखते हुए लिया गया है । वहीं यात्रा करने वालो को डेढ़ घंटे पहले ही स्टेशन पहुंचना होगा ताकि उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा सके यही नहीं यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा इसके अतिरिक्त कई दिशा निर्देश दिए गए है ।

मालूम हो कि अभी तक रेल मंत्रालय द्वारा सिर्फ राज्यो के आग्रह पर ही रेलगाड़ियां चलाई जा रही थी लेकिन अब ये 200 अतरिक्त ट्रेन देश के अलग अलग रेल रूट पर चलाई जाएगी ।

Share this news

Leave a Comment