न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल : सीपीआईएम में शामिल हुए सैकड़ों परिवार

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

गलगलिया से सटे सीमावर्ती क्षेत्र के खोरीबाड़ी प्रखंड अंतगर्त मंदिराजोत में 145 परिवार अन्य पार्टी को छोड़कर सीपीआईएम में शामिल हो गए। सिलीगुड़ी के सभाधिपति व खोरीबाड़ी पंचायत समिति के सभापति बादल चन्द्र सरकार के नेतृत्व में 145 परिवारों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर सीपीआईएम का दामन थाम लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीपीआईएम के बिट्टू जायसवाल ने बताया कि खोरीबाड़ी प्रखंड अंतगर्त मंदिराजोत में योगदान समारोह का आयोजन किया गया था। इस योगदान समारोह के तहत 145 परिवार अन्य पार्टी को छोड़कर सीपीआईएम में शामिल हो गए। बिट्टू जायसवाल ने बताया सिलीगुड़ी के सभाधिपति व खोरीबाड़ी पंचायत समिति के सभापति बादल चन्द्र सरकार ने शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनका स्वागत किया ।

Share this news

Leave a Comment