न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

अरवल /संवादाता

अरवल जिले के रामपुर चौरम थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।मालूम हो कि पुलिस ने एक देशी कट्टा तथा तीन जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी राजीव रंजन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया की विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस गस्ती बढ़ा दी गई है ।पुलिस को सुखी बिगहा नहर के समीप तीन लोग संदिग्ध अवस्था में नजर आए ।

उन्होंने कहा कि एक युवक भागने में सफल रहा लेकिन दो को दबोच लिया गया।गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी कट्टा तथा तीन जिंदा कारतूस की बरामदगी हुई है ।पुलिस गिरफ्तार युवकों की अपराधिक रिकाॅड खगांलने में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment