न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :एनडीए सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति , आज होगी घोषणा

पटना /संवादाता

बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए के घटक दल जदयू बीजेपी सहित अन्य पार्टियां कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगी उसपर लगातार हुई बैठकों के बाद सहमति बन चुकी है ।सूत्रों के मुताबिक आज देर शाम इसकी घोषणा हो सकती है ।

मालूम हो कि आज दिल्ली में गठबंधन को लेकर बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक हुई ।बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे साथ ही भूपेंद्र यादव,देवेंद्र फडणवीस,सुशील मोदी मौजूद
नित्यानंद राय,मंगल पांडे की मौजूदगी में गहन विचार विमर्श किया गया ।

वहीं शनिवार को देर रात भी जदयू बीजेपी नेताओ को बैठक हुई थी जिसके बाद जानकारी के मुताबिक करीब 220 सीटों पर सहमति बन चुकी है और महज कुछ ही ऐसे सीट है जिनपर अभी भी रस्सा कसी जारी है ।लगभग चार घंटे तक चली बैठक में जदयू-भाजपा नेताओं ने एक-एक सीट पर विमर्श किया। साल 2010 में हुए सीटों के बंटवारे और 2015 में जीती हुई सीटें को आधार बनाकर नेताओं ने विमर्श किया।  

Share this news

Leave a Comment