संदिग्ध परिस्थिति में महिला का फांसी पर लटका मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

शहर के तांती बस्ती में मंगलवार की सुबह कमरे में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला।मृतक की पहचान सुनीता कुमारी 24 वर्ष पति सूरज बसाक के रूप में की गई है। महिला सुनीता रोज की तरह सोमवार की रात्रि अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब देर से कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब घर वाले कमरे के पास पहुंचे।

कमरे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश करने पर महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता देख घर वालों के होश उड़ गए।महिला सुनीता को जीवित मानकर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया। जहां जांच के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सदर पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

बताया जाता है की मृतक महिला सुनीता की शादी पांच माह पूर्व ही सूरज बसाक से हुई थी।मृतक महिला के पति सूरज बसाक धर्मगंज चौक में पान की दुकान चलाते है।घटना को लेकर हर कोई हैरान है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!