किशनगंज में पुलिस पर हमला मामले में 13 आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

SHARE:


सरकारी कार्य में बाधा डालने, एक आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने का लगा आरोप


किशनगंज/ प्रतिनिधि


खगड़ा रेड लाइट के पास वार्ड संख्या 33 में चोरी के एक मामले में छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला मामले में सदर थाने में तेरह आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।कुदरत,मुशर्रफ, बंगाली,नवाजु,लाल बानू, क्यूम सहित तेरह आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।इसके अलावा 30 -35 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

इन आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, एक आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने, अनुसंधान में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।घटना स्थल से पकड़ी गई महिला खगड़ा मछमारा निवासी शहनाज खातून से पुलिस ने पूछताछ की है।26 अगस्त को शहर के लाइन मोहल्ले में विकास गुप्ता के घर से 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात व नगदी 60 हजार रुपए चोरी की घटित घटना मामले में सदर थाने में कांड संख्या 485/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

इसी मामले में पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अन्य नामों का खुलासा किया था। आरोपी के नाम के खुलासे के बाद पुलिस की टीम छापेमारी के लिए खगड़ा मछमारा पहुंची थी। जहां पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले भी लिया था।

इसके बाद आरोपी के परिजन विरोध करते हुए हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।हालांकि अब तक एक महिला के अलावे अन्य किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।यहां बता दें की रविवार को खगड़ा रेड लाइट के पास वार्ड संख्या 33 में चोरी के एक मामले में छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला आरोपियों ने हमला कर दिया था।हमले में एक महिला पुलिस अवर निरीक्षक सहित चार अवर निरीक्षक घायल हो गए थे।सभी को सिर में चोट लगी थी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!