KishanganjNews:तेघरिया महादलित टोला की राह 25 वर्षों से बाधित, ध्वस्त सड़क व पुल निर्माण की मांग तेज

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की बैगना पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 एवं 3 स्थित तेघरिया गांव के महादलित टोला के समीप मुख्य कच्ची सड़क पिछले करीब 25 वर्षों से सड़क के बीचो-बीच ध्वस्त पड़ी है। सड़क टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को प्रखंड मुख्यालय, … Read more

भीषण गर्मी में जर्जर शेड बना मुसीबत: फुलवरिया बाजार के फुटकर विक्रेताओं की छिनी जगह, खुले आसमान के नीचे व्यापार करने को मजबूर

किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ इन दिनों टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी और चिलचिलाती धूप का प्रकोप जारी है। इस भीषण उमस और तपिश के बीच भी आम लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाने वाले फुटकर विक्रेता भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। दूर-दराज के गांवों से आकर फुलवरिया … Read more

टेढ़ागाछ पुलिस की बड़ी सफलता :चोरी की बाइक बरामद, एक चोर गिरफ्तार

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। विगत दिनों टेढ़ागाछ बाजार से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। … Read more

हाटगांव पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक, 16 जून को मिलेगा योजनाओं का लाभ

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की हाटगांव पंचायत में आगामी 16 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को पंचायत सरकार भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं … Read more

किशनगंज:घटिया सामग्री को लेकर ग्रामीणों ने रुकवाया विद्यालय भवन निर्माण कार्य

किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खनियाबाद पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमात टोली खनियाबाद में निर्माणाधीन विद्यालय भवन को लेकर ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग … Read more

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, हिरण के सींग समेत 66 हजार से अधिक भारतीय मुद्रा बरामद

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी ने सोमवार को सीमा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। “ई” समवाय माफिटोला अंतर्गत सीमा चौकी फतेहपुर के जवानों ने नियमित जांच अभियान के दौरान दो हिरण के सींग, भारतीय एवं नेपाली मुद्रा तथा … Read more

किशनगंज:स्थानीय लोगों के विरोध के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पेट्रोल पंप की हुई जांच

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित नयारा पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जांच की गई । जिसमें जिला अपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड अपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी जांच के दौरान उपस्थित रहे l जिला अपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जांच में दो मुख्य … Read more

विद्यायक तौसीफ आलम ने कटाव प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा,कटावरोधी कार्य शीघ्र शुरू कराने का दिया आश्वासन

मटियारी पंचायत के कटाव प्रभावित क्षेत्रों का विधायक तौसीफ आलम ने किया दौरा किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटियारी पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाकों का रविवार को एआइएमआइएम बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मालीटोला, सुंदरबाड़ी सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की … Read more

किशनगंज:जनगणना कार्य में तेजी लाने को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

किशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनगणना कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी 265 प्रगणक एवं 43 सर्किल सुपरवाइजर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार ने की। इस दौरान प्रखंड में चल रहे सर्वेक्षण … Read more

बारिश में तालाब बनती सड़क से त्रस्त लोग, फुलवरिया बाजार मार्ग पर जल्द निर्माण की मांग तेज

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत में विकास के दावों की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। फुलवरिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क हल्की बारिश होते ही तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र … Read more