किशनगंज:पुलिस द्वारा अवैध शराब को लेकर की गई छापेमारी,500 लीटर देशी जावा किया गया नष्ट

टेढ़ागाछ पुलिस का मध्य निषेध अभियान तेज, आदिवासी टोला में छापेमारी से मचा हड़कंप टेढ़ागाछ /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी टोला में सोमवार की संध्या काल पुलिस द्वारा मध्य निषेध अभियान के तहत सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अभियान का … Read more

भीषण ठंड से जीना हुआ दुश्वार,दिन भर नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

अत्यंत आवश्यक कार्य से ही घरों दे बाहर निकले थे लोग चिकित्सक ने वृद्ध और बच्चों को सतर्कता बरतने की दी सलाह किशनगंज/प्रतिनिधि सीमावर्ती किशनगंज जिले में पिछले चार  दिनों से लगातार पड़ रही ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को भी भीषण ठंड से लोग परेशान रहे।पछुआ हवा के कारण … Read more

भोटाथाना-निशितपुर घाट पर पुल निर्माण की मांग, विधायक गोपाल अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार प्रखंड के भोटाथाना निशितपुर घाट के महानंदा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर रविवार को जनकल्याण विकास समिति के पदाधिकारियों ने ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। समिति के सचिव सुभाष प्रसाद साह दीनानाथ, तथा देवाराम चौधरी, राम जीवन अग्रवाल और समाज राज कुमार ने विधायक को … Read more

अटल स्मृति सम्मेलन का हुआ आयोजन, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गिनाए वाजपेयी सरकार के निर्णायक फैसले

पूर्णिया में कल पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक का होगा आयोजन संवाददाता/किशनगंज रविवार को किशनगंज शहर के धर्मगंज स्थित स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया ।आयोजित सम्मेलन का बिहार सरकार में उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया ।इस अवसर … Read more

मुन डायग्नोस्टिक प्वाइंट का हुआ भव्य उद्घाटन,24 घंटे जांच की सुविधा उपलब्ध

संवाददाता/किशनगंज शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है ।उसी क्रम में रविवार को शहर के सुभाष पल्ली कबीर चौक इंसान स्कूल रोड में मुन डायग्नोस्टिक प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन किया गया।मालूम हो कि सेंटर के संचालक साजिन नसर के पिता शाहनवाज आजम एवं अन्य अतिथियों के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया … Read more

दहेज प्रताड़ना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत कुमार दहेज प्रताड़ना के साथ जहर देकर पत्नी को मारने की कोशिश के मामले में बहादुरगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर रविवार के दिन न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए उसे जेल भेज दिया है। मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र के दोमोहनी गांव की है। जब दहेज प्रताड़ना की शिकार पीड़िता पूजा … Read more

पुलिस ने शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पौआखाली/रणविजय पौआखाली पुलिस ने शुक्रवार की रात को गश्ती के दौरान एक व्यक्ति रंजीत लाल उम्र 42 वर्ष, पिता परुलाल साकिन कचहरी बस्ती मलिनगांव, वार्ड संख्या 11 थाना पौआखाली जिला किशनगंज निवासी को 03 लीटर देशी शराब के साथ तेघारी पुल के समीप से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध मद्यनिषेध एवम बिहार राज्य उत्पाद अधिनियम … Read more

किशनगंज:नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

किशनगंज/प्रतिनिधि पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धरमगंज केला बगान, वार्ड नंबर 11 निवासी 70 वर्षीय रामबृक्ष दास के रूप में की गई है। शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में … Read more

किशनगंज में पुलिस ने 112 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

सरफराज आलम/किशनगंज कोचाधामन थाना क्षेत्र के डे-मार्केट पेट्रोल पंप के पास से शनिवार की शाम को 112. 575 लीटर विदेशी शराब के साथ एक यूवक को गिरफ्तार किया गया है।एसपी सागर कुमार के अनुश्रवण में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उक्त कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी … Read more

किशनगंज:साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को रुपया दिलवाया गया वापस

किशनगंज/प्रतिनिधि साइबर फ्रॉड से संबंधित राशि शुक्रवार की शाम को साइबर थाना द्वारा पीड़ित को लौटाया गया।कुल 10 हजार रुपए की राशि लौटाई गई। पीड़ित युवक के द्वारा संबंधित शिकायत साइबर थाना में दर्ज करवाई गई थी।दर्ज शिक़ायत के बाद धोखाधड़ी राशि को पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक स्थानांतरित करवाया गया। पीड़ित ने साइबर क्राइम … Read more