बीपीएससी में 526 वीं रैंक लाकर जिला नियोजन पदाधिकारी बने मनोरंजन कुमार,क्षेत्र का बढ़ाया मान

बरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र के अमीनाबाद मिल टोला निवासी बाल किशोर सिंह के पुत्र मनोरंजन कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 526वीं रैंक हासिल कर जिला नियोजन पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी का … Read more

कटिहार रेल मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

स्वास्थ्य का दिया संदेश कटिहार – एनएफ रेलवे के कटिहार मंडल में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोशी अधिकारी क्लब एवं फणीश्वर नाथ रेणु प्रेक्षागृह में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरएम किरेंद्र नरह और रेलवे महिला समिति की अध्यक्षा निवेदिता नरह ने संयुक्त रूप से … Read more

बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर बरारी के कुमार गौरव सैनी बने अंचल पदाधिकारी,क्षेत्र में खुशी की लहर

बरारी/कटिहार – बरारी नगर पंचायत के एक होनहार युवा ने बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंचल पदाधिकारी सीओ पद की पात्रता हासिल कर अपने परिवार समाज तथा पूरे बरारी क्षेत्र का मान बढ़ाया है।इस उपलब्धि से नगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और गर्व का माहौल व्याप्त … Read more

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोढ़ा में सामूहिक योगाभ्यास,जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

कोढा / कटिहार- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोढ़ा नगर पंचायत स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा के प्रांगण में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोढ़ा विधायक कविता पासवान एवं जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने मुख्य रूप से भाग लेते … Read more

मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल कार्यक्रम आयोजित

कटिहार – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल के अंतर्गत बस्तौल स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह शुरू हुए इस कार्यक्रम में आश्रम के वृद्ध जनों के उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए दो घंटे का विशेष योग शिविर चलाया … Read more

कटिहार:जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से केन्द्रीय मंत्री का पुतला दहन किया गया

कटिहार – जिला कांग्रेस पार्टी अर्बन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के अध्यक्षता मे शहर के शहीद चौक पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। लगातार नीट एग्जाम मे पेपर लीक के कारण छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। बढ़ती हुई बेरोजगारी के खिलाफ, पेट्रोल, डीजल, गैस के लगातार मूल्य वृद्धि के … Read more

कटिहार:गांव-गांव विकास पहुंचाने की तैयारी,मनिहारी में मुखियाओं को मिला विशेष प्रशिक्षण

मनिहारी /कटिहार – बिहार सरकार के पंचायती राज मिशन के तहत प्रखंड सभागार, मनिहारी में पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय गैर – आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया संघ उपाध्यक्ष पिंटू कुमार यादव,मुखिया जर्जिस आलम, मुखिया राजकुमार मंडल,मुखिया प्रतिनिधि डॉ. मुस्लिम एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा दीप … Read more

कटिहार:मोहर्रम की तैयारी को लेकर नगर निगम में समीक्षा बैठक आयोजित

महापौर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – मोहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर नगर निगम सभागार में एक समीक्षा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महापौर उषा देवी अग्रवाल ने की। मौके पर उप महापौर मंजूर खान,सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव,नगर आयुक्त संतोष कुमार, एसडीपीओ वन … Read more

मुहर्रम को लेकर कोलासी पुलिस शिविर में बैठक आयोजित,डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश

कोढा /कटिहार-मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत मधुरा,नक्कीपुर करमू टोला एवं नक्कीपुर कॉलोनी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, मुहर्रम कमेटी के सदस्य, खलीफा,कमेटी मेंबर एवं मेला … Read more

कटिहार-कुरेठा और कटिहार-सोनैली के बीच नव-निर्मित दोहरी ब्रॉड गेज लाइन का सीआरएस निरीक्षण सम्पन्न

इंतजार हुआ खत्म ट्रेन परिचालन को सीआरएस ने दी हरी झण्डी कटिहार – कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत कटिहार-कुमेदपुर और कटिहार-मुकुरिया दोहरी रेल लाइन परियोजना के तहत कटिहार-कुरेठा और कटिहार-सोनैली के बीच नव-निर्मित दोहरी ब्रॉड गेज लाइन का तीन दिवसीय वैधानिक सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान पूर्वोत्तर सीमांत परिमंडल कोलकाता के रेल … Read more