कटिहार:पूर्व मंत्री के परिजनों से मिले सांसद तारिक अनवर।बोले- उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति

कटिहार ग्रामीण – जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री मंसूर आलम के निधन के बाद उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उनके घर पहुंचना लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कटिहार सांसद तारीक अनवर अपने … Read more

कटिहार मंडल में पीसीसीएम नीरज सहाय ने किया सघन निरीक्षण,यात्री सुविधाओं और माल ढुलाई पर विशेष जोर

कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीसीसीएम नीरज सहाय ने गुरुवार को कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार जोगबनी रेलखंड का निरीक्षण किया। जिस दौरान पीसीसीएम श्री सहाय ने रानीपतरा, जलालगढ़ एवं बथनाहा स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण कर रेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और यात्रियों की सुविधा का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार अपने … Read more

भीषण अगलगी की घटना में 600 बोरा आलू जलकर राख,किसान का रो रोकर बुरा हाल,आर्थिक सहायता की मांग

समेली /कटिहार – समेली प्रखंड अंतर्गत चांदपुर चौक में बीती रात भीषण आगलगी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी के बासा कामत पर रखे करीब 600 बोरा आलू जलकर पूरी तरह राख हो गया। जिससे लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार यह घटना … Read more

जूट जागरूकता एवं जूट फसल चक्र विषय पर जिलास्तरीय प्रशिक्षण का कल होगा आयोजन

कटिहार – जिले के संयुक्त कृषि भवन सभागार में बुधवार को जूट जागरूकता एवं जूट फसल चक्र विषय पर एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कृषि विभाग सह आत्मा के संयोजकत्व में की जा रही है। जिसमें एटीएम के अधिकारी, संयुक्त निदेशक जूट पूर्णियां ,जेसाआई और जिला कृषि पदाधिकारी … Read more

गोल्डन फाईबर जूट की चमक वापस लाने की पहल, निदेशक ने संभावनाओं का किया आंकलन

कटिहार – जिले में जूट गोल्डन फाइबर की खोई चमक को वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत केन्द्रीय पटसन एवं समवर्गीय रेशा अनुसंधान संस्थान, बैरकपुर कोलकाता के निदेशक डॉ. गौरांग कर ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर जूट खेती … Read more

पूर्व मंत्री मंसूर आलम का निधन अपूरणीय क्षति – सुनील यादव

बरारी ने खोया अपना जननेता पूर्व मंत्री को नम आंखों से अंतिम विदाई, जनाजे में उमड़ा हजारों लोगों का सैलाब बरारी/ कटिहार – बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राज्यमंत्री मंसूर आलम के निधन से पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे मंसूर आलम का पटना स्थित मेदांता अस्पताल में … Read more

नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने का आदेश, संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश

संवाददाता/किशनगंज मुख्य सचिव बिहार प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से संबंधित मु‌द्दो पर समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को समाहरणालय में किया गया।बैठक में मुख्य सचिव द्वारा भारत नेपाल बॉर्डर से विभिन्न समसामायिक मुद्दों पर पूर्व की बैठक की प्रगति की समीक्षा की गई।मुख्य सचिव द्वारा बॉर्डर पर पूर्ण सख्ती बरतने … Read more

किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर बदमाश हुआ गिरफ्तार

किशनगंज पुलिस ने टॉप टेन की सूची में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा गठित टीम ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल बदमाश को रविवार की रात को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। आरोपी को कोचाधामन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार बदमाश … Read more

फारबिसगंज में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सैकड़ों शिक्षकों का हुआ सम्मान

अररिया/अरुण कुमार फारबिसगंज शहर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) का सभागार रविवार को शिक्षा के उत्सव में डूबा नजर आया। द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (TBT) की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जिले भर से आए सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया … Read more

कटिहार का युवक दिल्ली में गिरफ्तार: आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप,मोबाइल से मिले अहम सबूत

कटिहार — जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज बालू टोला निवासी मोहम्मद सोहेल को कथित आतंकी गिरोह से संलिप्तता के आधार पर दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 10 अप्रैल की रात दिल्ली पुलिस, आईबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर पूछताछ … Read more