गृहमंत्री अमित शाह ने किशनगंज में प्राचीन हनुमान मन्दिर में की पूजा अर्चना

संवाददाता/किशनगंज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के दुसरे दिन यानी गुरुवार को किशनगंज के पूरब पल्ली स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना की।मालूम हो कि श्री शाह माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में रात्रि विश्राम के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर … Read more

ठाकुरगंज में 27–28 फरवरी को यूडीआईडी लंबित आवेदनों के निष्पादन हेतु विशेष शिविर

ठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) के लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए दिनांक 27 एवं 28 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरगंज में ‘मिशन मोड’ में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस शिविर में पूर्व से लंबित आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर 26 फरवरी 2026 … Read more

सशस्त्र सीमा बल की पहल: ठाकुरगंज के चुरली में नि:शुल्क मानव-पशु चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ग्रामीण व पशुपालक लाभान्वित

ठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह सशस्त्र सीमा बल की 19वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को ठाकुरगंज क्षेत्र में नि:शुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती चूर्ली गाँव में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन 19वीं वाहिनी के निर्देशन में तथा सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी से … Read more

पोठिया में अग्निकांड पीड़ित 11 परिवारों को दिया गया मुआवजा

किशनगंज/पोठिया /राज कुमार पोठिया प्रखंड में हालिया अग्निकांड से प्रभावित 11 परिवारों को पोठिया प्रशासन ने राहत राशि प्रदान की। गुरुवार को अंचल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीओ मोहित राज ने सभी पीड़ितों को मुआवजे की राशि चेक सौंपी। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में चनामना पंचायत के नसिमा खातून, निशात बानो, आशिया खातून, अंसारा … Read more

भारत-नेपाल सीमा के फतेहपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 14 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

संवाददाता:विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा स्थित फतेहपुर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।शिविर … Read more

किशनगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 192 लीटर विदेशी शराब बरामद

किशनगंज/राहुल कुमार किशनगंज जिले में शराब तस्करों और पियक्कड़ों के विरुद्ध उत्पाद विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। निरंतर जांच अभियान के तहत उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में जांच अभियान के दौरान एक कार से 192 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है साथ ही कार को जप्त कर लिया … Read more

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

किशनगंज/राजेश दुबे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में जोरदार स्वागत किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर श्री शाह का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार … Read more

गृह मंत्री अमित शाह ने किशनगंज में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की,सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम

किशनगंज /राजेश दुबे गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे के पहले दिन किशनगंज जिला परिषद सभागार में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एलपीएआई) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,उप मुख्यमंत्री सह बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह सचिव … Read more

एक माह पूर्व घर से निकली नाबालिग लड़की को परिजनों ने परीक्षा केंद्र के बाहर पकड़ा,हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

संवाददाता: अब्दुल करीम किशनगंज शहर के डुमरिया ओवर ब्रिज के नीचे गर्ल्स हाई स्कूल रोड में सोमवार को उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महीने पहले घर से फरार हुई नाबालिग लड़की पर उसके परिजनों की नजर पड़ गई।नाबालिग लड़की सेंटर से मैट्रिक की परीक्षा देकर निकली थी।तभी नाबालिग लड़की की … Read more

किशनगंज:अंचलाधिकारी ड्राइवर मौत मामले में आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

संवाददाता:अब्दुल करीम ठाकुरगंज निवासी मो इम्तियाज की मौत मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद राजा ने पुलिस की दबिश के बाद आज न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। गौरतलब हो बीते शुक्रवार को मोहम्मद इम्तियाज की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक की पत्नी सीमा खातून ने ठाकुरगंज थाना में आवेदन देकर मोहम्मद राजा … Read more