किशनगंज/पोठिया /राज कुमार
पोठिया प्रखंड में हालिया अग्निकांड से प्रभावित 11 परिवारों को पोठिया प्रशासन ने राहत राशि प्रदान की। गुरुवार को अंचल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीओ मोहित राज ने सभी पीड़ितों को मुआवजे की राशि चेक सौंपी।
अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में चनामना पंचायत के नसिमा खातून, निशात बानो, आशिया खातून, अंसारा बेगम, रूपसाना बेगम और साकेरन शामिल हैं। वहीं बुधरा पंचायत के फरजाना बेगम, सबीस्ता बेगम, नजमुन निशा, शब्बकता बेगम और जनातुन निशा को भी राहत दी गई। सभी परिवारों के घर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुए थे।
राशि वितरण के दौरान राजस्व कर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पीड़ितों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया।
वही सीओ मोहित राज ने कहा कि आग से प्रभावित हर परिवार तक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन कर सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता दी गई है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव को लेकर लोगों को सतर्क रहने और अग्नि सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह भी दी।



























