संवाददाता/किशनगंज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के दुसरे दिन यानी गुरुवार को किशनगंज के पूरब पल्ली स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना की।मालूम हो कि श्री शाह माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में रात्रि विश्राम के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर देश में सुख शांति कायम रहे उसकी प्रार्थना उन्होंने की ।
हनुमान मंदिर पहुंचने पर श्री शाह के स्वागत में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय,वंदे मातरम का नारा लगाते दिखे ।मंदिर के पुरोहित कमलेश झा ने बताया कि उन्होंने श्री शाह को विधिवत पूजा करवाया और उसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया ।पुरोहित ने कहा कि श्री शाह पूजा अर्चना के बाद काफी प्रसन्न दिखे।वही भाजपा प्रवक्ता सुबोध महेश्वरी ने बताया कि हनुमान मंदिर 80 साल पुराना है और क्षेत्र में काफी मान्यता है ।
उन्होंने कहा कि हम सभी काफी उत्साहित हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां पूजा अर्चना की।उन्होंने कहा कि श्री शाह का मंदिर कमिटी के द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।इस दौरान मंदिर के निकट सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।पूजा के बाद श्री शाह ने सड़क के किनारे खड़े लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन किया। श्री शाह यहां से अररिया के लिए रवाना हो गए। जहा वो कई योजनाओं का लोकार्पण और अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले है



























