गम्हरिया कुट्टी हाट में दो दिवसीय भव्य सत्संग का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।

किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित गम्हरिया कुट्टी हाट में शनिवार से दो दिवसीय भव्य सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। श्री श्री 108 स्वामी शिव नारायण संत समाज सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित इस जिला अधिवेशन में पहले दिन ही हजारों की संख्या … Read more

होली पर्व को लेकर टेढ़ागाछ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ में आगामी होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर टेढ़ागाछ थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मोहम्मद इज़हार आलम ने की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी शशि कुमार … Read more

विदाई समारोह का हुआ आयोजन, प्रधानाध्यापक अनूप कुमार दास को दी गई भावभीनी विदाई

विजय कुमार साह /टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धाधर में शनिवार को प्रधानाध्यापक अनूप कुमार दास के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग … Read more

जीविका ने आयोजित किया रोजगार मेला, 2578 युवाओं ने कराया पंजीयन

संवाददाता/किशनगंज जीविका के माध्यम से प्रखंड स्तर पर रोजगार सह स्वरोजगार मेला आयोजित करने से छात्रों को उनके घर के आस – पास ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। जिला परियोजना प्रबंधक जीविका किशनगंज अनुराधा चंद्रा ने पोठिया में आयोजित रोजगार मेला का शुरुआत करते हुए ये बातें कहीं। युवाओं को संबोधित करते … Read more

विधायक गोपाल अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,किशोरी की आत्महत्या मामले में न्याय का आश्वासन दिया

दिघलबैंक /मुरली धर झा शनिवार को ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने दिघलबैंक प्रखंड के लोहागरा गांव में एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि 19 वर्षीय युवती ने कुछ दिन पूर्व आत्महत्या कर लिया थी।जिसके बाद पिता ने पड़ोसी … Read more

शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्र छात्राओं को किया गया रवाना,बच्चो में उत्साह

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भौरादह कचहरी के छात्र-छात्राओं की टीम ने मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण के लिये सीमापवर्ती जिले के कई दर्शनीय स्थलों के लिये रवाना हुए। जहां बच्चों की टीम को विद्यालय के प्रधान शिक्षक इंद्र प्रसाद साह सहित अन्य ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया एवं मंगलमय यात्रा की … Read more

किशनगंज कोर्ट का अहम फैसला, पॉक्सो एक्ट के दो आरोपियों को 15 और 7 साल की सुनाई गई सजा

पोक्सो एक्ट में अदालत ने दो आरोपियों को सुनाई सजा एक को पंद्रह वर्षों और दूसरे को सात वर्षों की सुनाई गई सजा नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का लगा था आरोप किशनगंज/प्रतिनिधि अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीपचंद पांडेय की अदालत ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के एक मामले में शुक्रवार को … Read more

भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित,पेंशनर्स के हितों पर हुई विस्तृत चर्चा,नई कार्यकारिणी का गठन

किशनगंज /प्रतिनिधि शहर के रूईधासा स्थित किशनगंज क्लब में शुक्रवार की संध्या भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, किशनगंज इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्णियां, ठाकुरगंज, गलगलिया सहित आसपास के क्षेत्रों से दो दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता पूर्णियां से पधारे सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी … Read more

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर लाखों की ठगी,मामला दर्ज कर कारवाई में जुटी पुलिस

10 लाख 10 हजार रुपए ठगी को लेकर दर्ज करवाई गई प्राथमिकी किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के लाइन धोबी पट्टी रोड के रहने वाले पुलिस कर्मी राज रंजन ने जमीन निबंधन के नाम पर 10 लाख 10 हजार रुपए ठगी की प्राथमिकी गुरुवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।राज रंजन नालंदा जिला बल में … Read more

एसएसबी द्वारा ग्रामीणों संग समन्वय बैठक का किया गया आयोजन,सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

दिघलबैंक/मुरली धर झा भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना था। बैठक में डिप्टी कमांडेंट स्वपन रजक और असिस्टेंट कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा … Read more