किशनगंज:पोठिया की रूही नाज़ बनी जिला टॉपर, 477 अंक लाकर रचा इतिहास

राज कुमार/किशनगंज/पोठिया: प्रखंड के दामलबाड़ी पंचायत स्थित बगलबाड़ी मसनाबस्ती गांव की बेटी रूही नाज़ ने जिले में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, जहांगीरपुर की छात्रा रूही नाज़ ने कुल 477 अंक हासिल कर पूरे किशनगंज जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय और … Read more

बहादुरगंज के लाल ने किया कमाल, 439 अंक लाकर किया स्कूल टॉप,बधाई देने वालो का लगा तांता

संवाददाता/बहादुरगंज किशनगंज जिले के बहादुरगंज के लाल ने कमाल किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में बहादुरगंज प्रखंड के झिलझिली गांव के होनहार छात्र कैफ आलम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कैफ ने कुल 500 अंकों में से 439 अंक (88%) प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र … Read more

किशनगंज के शतरंज खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल : डीएम

किशनगंज। जिला शतरंज संघ एवं उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में तथा गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, श्री दिगंबर जैन समाज एवं अन्य के सौजन्य से 22 मार्च से आयोजित 25वीं वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार को स्थानीय श्री दिगंबर जैन भवन में हुआ। इस … Read more

घुसपैठियों से मुक्त होगा सीमांचल,अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों को भी किया जा रहा है चिन्हित: विधायक

जनता दल यूनाइटेड विधायक गोपाल अग्रवाल का बड़ा बयान,कहा भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से हटेगा अवैध अतिक्रमण किशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधान सभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड विधायक गोपाल अग्रवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि एक साल के अंदर भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के 10 किलोमीटर एरिया से पूरी तरह … Read more

चिल्हनियां पंचायत के आमबाड़ी गांव में 10.50 लाख की लागत से बना छठ घाट, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित आमबाड़ी गांव के पोखर में निर्मित नए छठ घाट का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य खोशी देवी एवं दिनेश प्रसाद मांझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर घाट का लोकार्पण किया। उद्घाटन के … Read more

मैट्रिक परीक्षा में शशि कुमार सहनी ने लहराया परचम, 93% अंक लाकर बढ़ाया प्रखंड का मान

किशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के खनियाबाद पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया के छात्र शशि कुमार सहनी ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर प्रखंड सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कुल 465 अंक प्राप्त कर 93 प्रतिशत अंक हासिल किए, जो उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का … Read more

पंचायत समिति की अगली बैठक से पहले सभी समस्या और शिकायत का निदान हो जाना चाहिए: विधायक सरवर आलम

कोचाधामन (किशनगंज) प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक सरवर आलम प्रमुख निसात प्रवीन प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान समेत कई पदाधिकारी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ … Read more

विधायक सरवर आलम ने दो विद्यालयों का किया उद्घाटन

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम प्रखंड के नजरपुर पंचायत के बूढ़ीमारी और कमलपुर पंचायत के कमलपुर में दो नए पब्लिक स्कूल का विधायक सरवर आलम ने फीता काट कर उद्घाटन किया। विधायक सरवर आलम ने नजरपुर पंचायत के बूढ़ीमारी में ग्लोबल स्कूल और कमलपुर में सनराइज पब्लिक का जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विदों के साथ फीता काट कर … Read more

रामनवमी पर पश्चिम बेणुगढ़ में 48 घंटे का अष्टयाम, भक्ति में सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र।

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के पश्चिम बेणुगढ़ गांव में रामनवमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी पूर्व मुखिया गुड़िया देवी के निज आवास परिसर में श्री श्री 108 हरि नाम संकीर्तन एवं 48 घंटे का अखंड अष्टयाम श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जा … Read more

अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, दो भूमि विवाद मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी जमीन से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचे। जनता दरबार के दौरान राजस्व अधिकारी अरुण पांडेय की अध्यक्षता में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई … Read more