विधायक सरवर आलम ने दो विद्यालयों का किया उद्घाटन

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

प्रखंड के नजरपुर पंचायत के बूढ़ीमारी और कमलपुर पंचायत के कमलपुर में दो नए पब्लिक स्कूल का विधायक सरवर आलम ने फीता काट कर उद्घाटन किया। विधायक सरवर आलम ने नजरपुर पंचायत के बूढ़ीमारी में ग्लोबल स्कूल और कमलपुर में सनराइज पब्लिक का जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विदों के साथ फीता काट कर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का एक हिस्सा है इसके बीना जीवन अधूरी है। इस अवसर पर कमलपुर पंचायत के मुखिया अबू सलमान, पूर्व उप मुखिया दिलशाद गनी, पंचायत समिति सदस्य मु मिंटू,अफ्फान यजदानी, मौलाना मंजर आलम,साद अबूजर, तनवीर आलम, इजहार असरफ,बाबर आलम इमरान आलम समेत कई शिक्षाविद मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई