पंचायत समिति की अगली बैठक से पहले सभी समस्या और शिकायत का निदान हो जाना चाहिए: विधायक सरवर आलम

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक सरवर आलम प्रमुख निसात प्रवीन प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान समेत कई पदाधिकारी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया गया।

साथ ही
राजस्व,मनरेगा,विद्युत,नल जल(पीएचईडी)स्वच्छता,बाल विकास परियोजना,षष्ठम वित्तीय अनुदान आयोग,15 वीं वित्तीय अनुदान आयोग,सोलर स्ट्रीट लाईट,श्रम विभाग,जन वितरण प्रणाली,स्वास्थ्य,शिक्षा इत्यादि विभाग के योजनाओं का संचालन और समस्या का भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बहुत सारी समस्याएं और शिकायत खुल कर सामने आया है। सभी समस्या एवं शिकायतों को प्रस्ताव के रुप में दर्ज किया गया है।अति आवश्यक योजनाओं का चयन प्रार्थमिकता के आधार पर किया गया।सबसे अधिक शिकायत बाल विकास परियोजना ,पीएचईडी से नल जल और आपूर्ति विभाग से जन वितरण प्रणाली, बिजली विभाग से बिजली से संबंधित गड़बड़ी सामने आई है।उन सभी का पंचायत समिति की अगली बैठक से पहले सभी निदान हो जाना चाहिए।

यह निर्देष विधायक सरवर आलम के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि जो भी प्रस्ताव आज की बैठक में दर्ज कराया गया सभी का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है और इसका प्रतिवेदन बैठक में उपलब्ध कराना है। विधायक सरवर आलम ने सख्त लहजे में कहा गया कार्य में कोई गड़बड़ी या लीकेज बर्दास्त नहीं किया जायेगा। पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक आम जनों के प्रति समर्पित भाव से करें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई