जनता दल यूनाइटेड विधायक गोपाल अग्रवाल का बड़ा बयान,कहा भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से हटेगा अवैध अतिक्रमण
किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधान सभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड विधायक गोपाल अग्रवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि एक साल के अंदर भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के 10 किलोमीटर एरिया से पूरी तरह अवैध अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा।श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर बड़े पैमाने पर देश विरोधी तत्व सक्रिय है जिन्हें चिन्हित करने का काम किया जा रहा है और सभी के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि चिकन नेक का इलाका पूरी तरह से अवैध घुसपैठियों से मुक्त होगा ।उन्होंने कहा कि सरकार की नजर ऐसे लोगों पर भी है जिन्होंने अवैध संपत्ति अर्जित किया है ।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिल कर यहां के नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठा रही है क्योंकि हमारा यह क्षेत्र राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है।श्री अग्रवाल ने कहा कि अवैध घुसपैठियों की वजह से यह इलाका आज अशांत हो चुका है और सांप्रदायिक तनाव इनके द्वारा फैलाया जाता था वरना किशनगंज का इलाका काफी शांत हुआ करता था।
उन्होंने कहा कि हालाकि यह कारवाई दस साल पहले होना चाहिए था लेकिन सरकार का निर्णय सराहनीय है और वो मानते है कि देर आए दुरुस्त आए।श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घुसपैठिए मौजूद है जिनके द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के साथ साथ जाली नोट का धंधा ,मवेशी तस्करी आदि को अंजाम दिया जाता है जिसपर लगाम लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


























