अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चा

संवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से भेंट की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उपाध्यक्ष का स्वागत … Read more

किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने की। … Read more

टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादन

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी (सीओ) शशि कुमार ने की। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, … Read more

भोरहा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 57 मरीजों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत भवन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। शिविर में बड़ी संख्या में पंचायत … Read more

टेढ़ागाछ की ज्वलंत समस्याओं को जिला परिषद बैठक में उठाया गया,शीघ्र समाधान की मांग

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह जिला परिषद सभागार भवन में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र से जुड़े विकास एवं जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की … Read more

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के भेलागुड़ी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना अपराह्न करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी से कटिहार की ओर जा रही एक ट्रेन की चपेट में आने से भेलागुड़ी निवासी गोविंद मंडल … Read more

मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित

किशनगंज /प्रतिनिधि  मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षालय (गृह विभाग) तथा परिवहन विभाग में क्रमशः मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर चयन हेतु दिनांक 14 जून एवं 17 जून 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला … Read more

विकास, विरासत और विश्वास बिहार के लिए 12 साल बेमिसाल – कुमार शैलेंद्र

कटिहार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला अतिथि गृह में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने मीडिया संवाद में पत्रकार से वार्ता कर केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्षों … Read more

मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

किशनगंज, प्रतिनिधि पूर्णिया विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में चल रही यूजी सेमेस्टर-5 की परीक्षा के अंतर्गत शनिवार को मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। उनके साथ उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. पिनाकी रंजन दास भी उपस्थित थे। … Read more

ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की … Read more