किशनगंज:2 लाख रुपये रंगदारी की मांग कर खेत में लगी फसल को ट्रैक्टर से रौंदा, केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के महेश बथना में 2 लाख रुपये रंगदारी की मांग कर खेत में लगी फसल को ट्रैक्टर से रौंद देने का मामला सामने आया है। पीड़िता हलीमा खातून के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार … Read more

बस स्टैंड स्थित होटल में चोरी, सारा बर्तन लें गया चोर,जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज/सागर चंद्रा चोरों ने स्थानीय बस स्टैंड स्थित होटल में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर के द्वारा होटल के बारे बर्तन चोरी कर लेने से होटल भी बंद हो गया है। हालांकि लाइन खानकाह चौक निवासी पीड़ित होटल संचालक शाहिद आलम उर्फ हीरा ने निजी स्तर पर खोजबीन के दौरान चोर का … Read more

युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

किशनगंज/सागर चंद्रा एक युवक के द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।हालांकि महिला के द्वारा पुरजोर विरोध करने पर वह जब अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका तो उसने पीड़िता की पिटाई कर दी। पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। घटना से … Read more

एसएसबी ने सीमावर्ती गांवों में लगाया नि:शुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर, 320 से अधिक लाभार्थियों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

ठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा शुक्रवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के उद्देश्य से नि:शुल्क मानव चिकित्सा, पशु चिकित्सा शिविर तथा जनता समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। कमांडेंट राज कुमार खलखो के मार्गदर्शन में “बी” समवाय, सुखानी के अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज सुखानी … Read more

छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट पर, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

सागर चंद्रा/किशनगंज सूबे में हो रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर किशनगंज पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक हरी मोहन शुक्ला के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। सायरन की तेज आवाज के साथ शहर के प्रमुख मार्गों एवं … Read more

किशनगंज समाहरणालय में सोलर मेले का आयोजन, रूफटॉप सोलर योजना और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी

किशनगंज। नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम लोगों को हरित ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को किशनगंज समाहरणालय परिसर में विद्युत विभाग की ओर से एक दिवसीय सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने की। मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऑनग्रिड एवं ऑफग्रिड सोलर … Read more

बाढ़ में डूबा शिकारपुर एवं बिधौर पंचायत,जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त

राहत के इंतजार में हजारों ग्रामीण प्रशासन की अनदेखी पर फूटा गुस्सा,निजी नाव के सहारे चल रहा जीवन पर्रामपुर, डेगरापारा और कुचियामोर के विद्यालय भी बाढ़ से प्रभावित बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के शिकारपुर एवं बिधौर पंचायत के पर्रामपुर, डेगरापारा और कुचियामोर गांवों में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गांवों में … Read more

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,101 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,बाइक भी जब्त

आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के मलिकपुर चौक के समीप ब्रिज पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मलिकपुर पंचायत के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी … Read more

नशे की हालत में मियापुर से पांच गिरफ्तार

मनिहारी /कटिहार – शराबबंदी को सख्ती से लागू किये जाने को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी से प्राप्त दिशानिर्देश के आलोक में सघन जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि इसी आलोक में मियापुर क्षेत्र से नशे की हालत में पांच लोगों को हिरासत मे लिया गया। ब्रेथ एनालाईजर मशीन से … Read more

मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मनसाही /कटिहार – थाना क्षेत्र के चित्तौड़िया कौआबाड़ी गांव में एक युवक की कोसी नदी के धार में डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कौआबाड़ी निवासी नारायण टुडू (39) सुबह 10:00 बजे मछली मारने के लिए कोसी नदी धार के पास गया था और जब वह दोपहर तक … Read more