किशनगंज: पुलिस अधीक्षक ने किया सदर थाना का निरीक्षण,थाना में व्यवस्था का लिया जायजा

किशनगंज/प्रतिनिधि एसपी सागर कुमार ने शुक्रवार को सदर थाना का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी श्री कुमार ने कांडों की समीक्षा के साथ साथ थाना की साफ सफाई, आंगतुकों के पहुंचने को लेकर व्यवस्था आदि का जायजा लिया।एसपी अचानक से सदर थाना पहुंचे।इसकी भनक पहले से किसी भी पुलिस कर्मी को नहीं थी।थाना परिसर में … Read more

अग्नि पीड़ित परिवारों को विधायक द्वारा अनुग्रह अनुदान राशि का चेक किया गया प्रदान,तीन परिवारों को सौंपा गया चेक

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ शुक्रवार को एआइएमआइएम विधायक तौसीफ आलम खजूरबाड़ी गाँव पहुँचे और अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि का चेक तीनों परिवारों को सौंपा।मालूम हो कि बीते रविवार को हवाकोल पंचायत अंतर्गत खजूरबाड़ी गाँव वार्ड नंबर 11 … Read more

कमाती में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, विधायक तौसीफ आलम ने किया उद्घाटन

किशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धवेली पंचायत स्थित कमाती में शुक्रवार देर शाम खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार पल देखने को मिला। यहाँ आयोजित डे-नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का एआईएमआईएम विधायक तौसीफ आलम ने भव्य उद्घाटन किया। मैदान में मौजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खिलाड़ियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की … Read more

सेना स्टेशन आबादी से दूर बने यह सरकार से हम सभी मांग करते हैं: अख्तरुल ईमान

कोचाधामन (किशनगंज ) सरफराज आलम संघर्ष समिति बना कर हम सभी को मिलकर यह लड़ाई लड़ना होगा। उक्त बातें एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अमौर विधायक अख्तरुल इमान ने सकोर में आयोजित एक बैठक में कही। कोचाधामन और बहादुरगंज अंचल के सतभीट्टा कन्हैयाबाड़ी, सकोर नटुआ पाड़ा मौजा में सरकार की ओर से प्रस्तावित सेना स्टेशन निर्माण के … Read more

किशनगंज: आग लगने से एक व्यक्ति का घर जलकर हुआ राख,लाखो की संपत्ति हुआ नुकसान

किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज के बिशनपुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में हिम्मत बस्ती निवासी मो. आजम का घर, जलावन घर, कपड़े और अनाज जलकर खाक हो गए। जिससे लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एक घर से उठी हुई छोटी सी आग ने देखते ही देखते विकराल … Read more

किशनगंज: पोठिया में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत पंचायत उदगारा स्थित कलाम चौक के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आज सुबह जब स्थानीय किसान अपने मवेशी लेकर खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी नजर पास में औंधे मुँह पड़े एक शव पर पड़ी। किसान के शोर मचाने … Read more

किशनगंज:हरहरिया गांव में वर्षों से लंबित आरसीसी पुल निर्माण की मांग तेज, बरसात में ग्रामीणों की बढ़ती परेशानी

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाक पोखर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित हरहरिया गांव के निकट मरियाधार पर आरसीसी पुल निर्माण की मांग वर्षों से लंबित है। स्थानीय ग्रामीण लगातार शासन और प्रशासन से इस महत्वपूर्ण मांग को उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं … Read more

छतरगाछ पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा और पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार को एसपी ने किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र किया गया प्रदान

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बुधवार को छतरगाछ पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा और पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों को यह सम्मान चुनाव, दीपावली और छठ पूजा के दौरान लगातार फील्ड में सक्रिय रहने, संवेदनशील तैनाती को प्रभावी ढंग से संभालने और समय पर कार्रवाई … Read more

CrimeNews:ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार

जोगबनी/प्रतिनिधि जोगबनी से विराटनगर जा रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर विराटनगर महानगरपालिका वार्ड संख्या 15 स्थित बैरियर के समीप तलाशी ली गई, जिसके पास से 58 ग्राम 14 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लामा उम्र 34 वर्ष के रूप में की गई है। यह कार्रवाई नशीली पदार्थ रोकथाम … Read more

साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को 50 हजार रुपए दिलवाया गया वापस

किशनगंज/प्रतिनिधि साइबर फ्रॉड से संबंधित 50 हजार रूपए की राशि बुधवार की शाम को साइबर थाना द्वारा पीड़ित को वापस लौटाया गया।कुल पचास हजार रुपए की राशि पीड़ित के खाते में स्थानांतरित हुई।पीड़ित युवक के द्वारा संबंधित शिकायत साइबर थाना में दर्ज करवाई गई थी।नेट बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले में कुल 1लाख 21 हजार 500 … Read more