भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा “जी राम जी”योजना,कोढ़ा पंचायत में बिना काम किए 5 लाख की ‘मिट्टी भराई’

कोढ़ा /कटिहार- बिहार सरकार और केंद्र सरकार जहां ग्रामीण विकास के लिए मनरेगा(जी रामजी)जैसी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है । वहीं धरातल पर बिचौलिए और जिम्मेदार अधिकारी मिलकर सरकारी खजाने को चूना लगाने में मशगूल हैं। ताजा मामला कोढ़ा प्रखंड की कोढ़ा पंचायत से सामने आया है, जहां विकास के नाम पर … Read more

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण व सम्मान समारोह का आयोजन

कटिहार – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर रविवार को बड़ा बाजार स्थित यज्ञशाला मैदान में ‘कोशी क्षेत्रीय- विकलांग विधवा- वृद्ध कल्याण समिति’ के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांग महिलाओं की समाज में दशा एवं दिशा” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं और गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। … Read more

11 मार्च को होगा दिव्यांगजनों के लिए रोजगार शिविर का आयोजन

कटिहार -जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर कटिहार में 11 मार्च 2026 को दिव्यांग आवेदकों के लिए रोजगार एवं व्यवसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा।उक्त जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया है कि इस शिविर में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नियोजकों द्वारा दिव्यांग आवेदकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाएगा तथा विभागीय … Read more

तेरापंथ महिला मंडल की ओर से अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर गृह लक्ष्मी सम्मान का आयोजन

कटिहार – कटिहार तेरापंथ महिला मंडल की ओर से जैन अतिथि सभागार में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर गृह लक्ष्मी सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटावरी ने की। जिसमें समाज की विभिन्न प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया।’गृह लक्ष्मी’ का सम्मान और समाज सुधार पर जोरइस वर्ष के कार्यक्रम … Read more

महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित एवं किया गया पुरस्कृत

कटिहार – विश्व महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान एवं नगर आयुक्त मौजूद थे। नारी लीडस् स्वच्छता के थीम पर महिलाओं के स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं उनके … Read more

मखाना खेत में पटवन के दौरान किसान की करंट लगने से मौत,परिजनों में पसरा मातम

बरारी/कटिहार – मखाना के खेत में पानी पटवन करने गए 25 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि एक मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार पूर्वी बारीनगर पंचायत के गांधी ग्राम वार्ड संख्या 11 निवासी विजय रविदास का पुत्र … Read more

गरीब व दिव्यांग महिला के अधिकारों के लिए संघर्ष करती डाॅ. आभा,महिला दिवस पर उनके जज्बों को सलाम

कटिहार – महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के योगदान और उनके अधिकारों को सम्मान देने के लिए है। समाज में महिलाओं का सम्मान और सहयोग कितना जरूरी है। जहां नारी मुस्कुराती है, वहां खुशियों का संसार बस जाता है। नारी का सम्मान, समाज की असली पहचान है।’जहां … Read more

भोरहा में गूंजी महिलाओं के अधिकारों की आवाज, ‘रानी लक्ष्मी रजिया महिला संगठन’ ने किया जागरूकता कार्यक्रम

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के भोरहा गांव में महिलाओं ने अपने अधिकारों और सम्मान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ‘रानी लक्ष्मी रजिया महिला संगठन’ (आरएलआर) के बैनर तले आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ … Read more

कुंवाड़ी में 23–24 मार्च को होगा संतमत सत्संग का 16वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां जोरों पर

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के कुंवाड़ी गांव में किशनगंज जिला स्तरीय संतमत सत्संग का 16वां वार्षिक अधिवेशन आगामी 23 और 24 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह दो दिवसीय आध्यात्मिक अधिवेशन उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवाड़ी के परिसर में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में संतमत अनुयायी एवं श्रद्धालुओं … Read more

किशनगंज में लोन के नाम पर महिला से धोखाधड़ी,दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

किशनगंज /प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने लोन के नाम पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाते हुए रविवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।वार्ड संख्या 19 स्थित छतन टोला निवासी तहिरुण निशा के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उसने पूर्व में 40 हजार रुपये का ग्रुप लोन लिया था, जिसे … Read more