NH-327 ई पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई सिलीगुड़ी-दरभंगा बस, चालक समेत 3 गंभीर

किशनगंज/बहादुरगंज। किशनगंज जिले के लोहागढ़ा स्थित खैखाट चौक के समीप शुक्रवार अहले सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिलीगुड़ी से दरभंगा जा रही राज ट्रैवल्स की यात्री बस सड़क किनारे खड़े एक पंचर ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर … Read more

किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर में 167 पशुओं की हुई जांच,पशुपालकों को किया गया जागरूक

पोठिया/किशनगंज/राज कुमार पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत चांदपुर गांव में किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी किशनगंज की ओर से आयोजित यह 106वां … Read more

कंधों पर बैठकर ससुराल पहुंचा दूल्हा, किशनगंज में विकास की खुली पोल

किशनगंज / ठाकुरगंज/प्रतिनिधि सीमावर्ती किशनगंज जिले में विकास के दावों की हकीकत उस समय सबके सामने आ गई, जब एक दूल्हे को अपनी बारात के साथ ससुराल पहुंचने के लिए लोगों के कंधों का सहारा लेना पड़ा। शहनाई बजने से पहले दूल्हे की यह मुश्किल यात्रा अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है … Read more

पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री पुत्र स्मैक के साथ गिरफ्तार,भेजा गया जेल

कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर-जिला स्मैक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया. गिरफ्तार तस्करों में एक हाई-प्रोफाइल नाम सामने आया है, जो अररिया के … Read more

40 वर्षों से बसे संथाल आदिवासी परिवारों को नहीं मिला वासगीत पर्चा,सहयोग शिविर में लगाई न्याय की गुहार

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह 18 जून 2026 को टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के कालपीर पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव वार्ड संख्या-02 के गरीब भूमिहीन संथाल आदिवासी परिवार आज भी वासभूमि के अधिकार से वंचित हैं। वर्षों से अपने आवासीय भूमि के बंदोबस्ती एवं वासगीत पर्चा की मांग कर रहे इन परिवारों ने गुरुवार को आयोजित सहयोग … Read more

टेढ़ागाछ प्रखंड में जनकल्याण शिविर में 236 आवेदन प्राप्त, 190 का हुआ त्वरित निष्पादन

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय टेढ़ागाछ में गुरुवार, 18 जून को आयोजित प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली। इस शिविर में कुल 236 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें से 190 आवेदनों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निष्पादन … Read more

बैंकिंग सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, पोठिया में अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों की अहम बैठक आयोजित

डिजिटल फ्रॉड से बचाव, सरकारी योजनाओं का लाभ और स्वरोजगार प्रशिक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा पोठिया/किशनगंज: आम लोगों तक बैंकिंग सुविधाओं को आसानी से पहुंचाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक उपलब्ध कराने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को पोठिया प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण … Read more

चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, ट्रैक्टर का हाल बट्टा चोरी करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

पोठिया/किशनगंज/राज कुमार पोठिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पोठिया थाना के चिचुआबाड़ी क्षेत्र से जुड़ा है, जहां ट्रैक्टर का हाल बट्टा चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी की … Read more

आकाशीय बिजली का कहर, कई घरों के बिजली उपकरण हुए क्षतिग्रस्त

पौआखाली/रणविजय पौआखाली नगर बाजार क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश और आकाशीय बिजली लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. बिजली गिरने और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण कई घरों में लगे विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्राप्त जानकारी … Read more

करंट लगने से भैंस की मौत, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, मुआवजे की मांग

मो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज)। ठाकुरगंज प्रखंड के छैतल पंचायत अंतर्गत कुरीडांगी और भोलाभीट्टा गांव के बीच गुरुवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, … Read more