युवती के अपहरण को लेकर थाना में मामला करवाया गया दर्ज

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

सदर थाना निवासी युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है।मामले में न्यायालय के निर्देश पर सोमवार को सदर थाने में युवती के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 26 फरवरी को युवती अपने घर से पश्चिमपाली में एक शोरूम के लिए निकली थी।

युवती शोरूम में कार्य करती थी।कार्य के बाद युवती प्रत्येक दिन सोने घर वापस लौट जाती थी।लेकिन उस शाम होने पर भी युवती घर  नही आई।जब युवती घर वायस नही आई। तब परिवार वालों को काफी चिंता सताने लगी।परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन करने पर भी युवती का कोई पता नहीं चला।बाद में पता चला की युवती को एक युवक अपने साथ जबरन ले गया है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती का अपहरण किया गया है।युवती के नंबर पर कॉल करने पर भी स्विच ऑफ आ रहा था।खोजबीन के क्रम में युवक की मां से संपर्क साधा गया।लेकिन युवती का कुछ सुराग नहीं मिला।सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू करते हुए युवती की खोजबीन की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!