प्रधानमंत्री मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

फारबिसगंज/बिपुल विश्वास


आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने की। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित किए जाएंगे और महिलाओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा कि महिलाओं के बीच जनसंपर्क कर उन्हें भागलपुर चलने का आग्रह किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे और इसके साथ ही बिहार विकास से जुड़ी कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

महिला मोर्चा की टीम पूरे जिले में सक्रिय रूप से प्रचार अभियान चला रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।

Leave a comment

प्रधानमंत्री मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित