डीएम विशाल राज और एसपी सागर कुमार ने छठ घाटों में व्यवस्था का लिया जायजा,दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

किशनगंज/संवाददाता

लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर प्रशासन व पुलिस के वरीय अधिकारी क्षेत्र के छठ घाटों का मुआयना कर रही है।इसी कड़ी में बुधवार को डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार ने जिले के छठ घाटों में व्यवस्था का जायजा लिया।साथ ही छठ घाटों में साफ सफाई की व्यवस्था को भी देखा।डीएम व एसपी ने देवघाट खगड़ा सहित कई छठ घाटों का मुआयना कर साफ सफाई और घाटों पर की जाने वाली व्यवस्था को देखा।

उनके साथ एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी, एसडीपीओ गौतम कुमार,सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। छठ घाटों की सफाई और घाटों में श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्था सहित सुरक्षा कारणों से कई बातों को लेकर जायजा लिया गया।

डीएम विशाल राज ने कहा कि लगातार विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया जा रहा है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छठ पूजा का त्यौहार उत्साह के साथ मनाए।घाट में एहतियात बरतें।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!