किशनगंज :पारिवारिक विवाद से नाराज व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मातम

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

पारिवारिक विवाद से नाराज व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोठिया थाना क्षेत्र के गोरूखाल पंचायत स्थित गोलागच्छ गांव स्थित घर में सूरज मुंडा पिता शनि मुंडा का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। आत्महत्या करने से पूर्व सूरज का पत्नी फूलमनी मुंडा के साथ विवाद हुआ था।

विवाद के बाद दोनों अलग अलग कमरे में सोने चले गए थे। लेकिन मंगलवार सुबह जब काफी देर तक सूरज कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन किसी अनिष्ट की आशंका से कांप उठे।

खिड़की से झांकने पर उन्हें सूरज गमछे के सहारे फंदे से झूलता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!