किशनगंज:जुगाड़ की टक्कर से ऑटो पलटा,महिला घायल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

रामपुर के निकट तेजरफ्तार जुगाड़ वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया। जबकि ऑटो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

टक्कर की जोरदार आवाज को सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महेशबथना निवासी घायल मंजू देवी पति विजय लाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ जाने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!