किशनगंज /सागर चन्द्रा
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर टेढ़ागाछ पुलिस की मदद से छापेमारी कर आरोपी अंसार आलम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
वह विगत डेढ़ वर्षो से पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। पीड़िता के लिखित शिकायत पर अगस्त 2021 में पोक्सो एक्ट के तहत महिला थाना में केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।।
Author: News Lemonchoose
Post Views: 159





























