दिल्ली: नई संसद भवन उद्घाटन मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका खारिज 

SHARE:

डेस्क : नई संसद भवन उद्घाटन मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है ।मालूम हो की राष्ट्रपति से उद्घाटन करवाने को लेकर याचिका दायर किया गया था ।कोर्ट ने दायर याचिका पर हस्तक्षेप से इंकार करते हुए कहा है की अनुच्छेद -32 के तहत हम दखल नहीं दे सकते ।

वही याचिका करता द्वारा कोर्ट से याचिका वापस करने की अपील की जिसपर कोर्ट ने याचिका को वापस नहीं किया बल्कि पूरी तरह से खारिज कर दिया गया ।ताकि याचिका कर्ता मामले को लेकर हाई कोर्ट में नही जा सके ।मालूम हो की कांग्रेस सहित 21 विपक्षी दलों की मांग है की संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से करवाया जाए ।

विपक्षी दलों ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर उद्घाटन समारोह में शामिल होने से इंकार किया है ।वही सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से माफी मांगने की मांग की है ।बीजेपी नेताओं का कहना है की कांग्रेस पार्टी जान बुझ कर उद्घाटन समारोह को बाधित करना चाहती है इस लिए याचिका को दाखिल।

सबसे ज्यादा पड़ गई