चैन स्नैचिंग करने वाले कोढ़ा गिरोह के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

पूछताछ में चोर ने किए सनसनीखेज खुलासे

किशनगंज /सागर चन्द्रा

चेन स्नेचिंग करने वाले कोढ़ा गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद किया है। हालांकि जांच में बाइक चोरी की निकली। बताते चलें कि गत शनिवार देर शाम स्थानीय बस स्टैंड के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक व्यक्ति से चेन स्नेचिंग की कोशिश की थी।

लेकिन पीड़ित के द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पीछा कर दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो जाने में सफल रहा। लोगों ने गिरफ्त में आये बदमाश की जमकर पिटाई कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों के चंगुल से छुड़ाकर बदमाश की जान बचाई और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा निवासी गगन कुमार पिता देवा यादव के रूप में की गई।

हालांकि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई