किशनगंज :तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

तेजरफ्तार बाइक की ठोकर से साईकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। छत्तरगाछ के समीप घटित घटना में बाइक सवार दंपती को भी चोटें आई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अर्राबाड़ी निवासी साईकिल सवार सोमय बास्की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ जाने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। घेराबाड़ी निवासी बाइक सवार महफूज और उनकी पत्नी अफसाना खातून को प्राथमिक इलाज के बाद छत्तरगाछ पीएचसी से सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!