किशनगंज :तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया युवक गंभीर रूप से घायल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

तेजरफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में बीआर 37 एबी 7299 नंबर की पल्सर बाइक के परखच्चे उड़ गए।

जबकि बहादुरगंज निवासी घायल निहाल काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा। इस बीच राह होकर गुजर रहे व्यक्ति की नजर घायल पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की सूचना पर ऐंबुलेंस से घायल को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!