फारबिसगंज नप प्रशासन नियम विरुद्ध कर रहा है कार्य – दक्षिणेश्वर राय 

SHARE:

अररिया/अरुण कुमार

फारबिसगंज नप प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जल्द अधिसूचना जारी होने की आशंका के बीच नप प्रशासन द्वारा नियम कायदे को ताक पर रखकर काम करने का आरोप सामाजिक कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर राय ने लगाया है। श्री राय ने कहा की हास्पिटल रोड का निर्माण गुणवत्ता के विपरीत जाकर किया गया है जिसके जांच की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री व सीएओ को ईमेल भेजकर किया है. भेजे गए पत्र में सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा है आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति में बिना योजना का नाम व प्रकल्लित राशि का डिटेल का बोर्ड लगाए नप प्रशासन के द्वारा रात के अँधेरे में आनन फानन में सडक बना दिया गया।






 सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री से नप पदाधिकारी व यहाँ कर्मचारियों के संपत्ति की भी जांच की मांग भेजे गए पत्र में की है. वही दुसरी ओर उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा है की मुख्य पार्षद बनने की होड में पार्षदों द्वारा जानबुझकर इस मामले में कोई रुचि नहीं लिया जाता है न शहर के साफ सफाई पर ही उन लोगों का ध्यान केंद्रित हो पा रहा है. कचरे के अंबार व इसके सडांध से पुरा शहर बदरुप हो चुका है। लेकिन इसकी परवाह किसे हो भला, सबको अपनी पडी है. उन्होंने नप प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा है क्या सिर्फ कमीशनखोरी से शहर और जनता का भला हो सकता है कभी ?  सामाजिक कार्यकर्ता ने स्थानीय जनप्रतिनिधि पर भी उदासीनता का आरोप लगाया है और आग्रह करते हुए कहा है इस मामले में वे दोषी व्यक्ति, ऐजेंसी के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग करते हैं।











सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!