कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय स्थित लिच्छवी भवन में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गौरतलब हो कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। कोरोना की वजह से पिछले 2 सालों से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा था। इस बार जिला प्रशासन की ओर से लिच्छवी भवन में महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित लिच्छवी भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। लिच्छवी भवन में सेमिनार के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए महिला सशक्तिकरण विषय पर अध्यापक पर चर्चा की जाएगी। जिसमें विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी।

Author: News Lemonchoose
Post Views: 191