जरूरतमंद लोगो के बीच किया गया चश्मा का वितरण
किशनगंज /अब्दुल करीम
जिले के महादलित टोलो में भी गणतंत्र दिवस पर काफी उमंग और उत्साह रहा।टेउसा पंचायत के अनुसूचित जाति टोला में जिलाधिकारी ,डॉ आदित्य प्रकाश एवम चकला पंचायत के घोड़ामारा अनुसूचित जाति बस्ती में पुलिस अधीक्षक, डॉ इनामुल हक मेंगनू की उपस्थिति में स्थानीय बुजुर्ग ने राष्ट्रीय झंडा फहराया।जिलाधिकारी एवम एसपी के साथ टोला के लोगो ने बड़े ही उत्साह के साथ झंडोतोलन कार्यक्रम मे भाग लिया।जिलाधिकारी ने टेऊसा पंचायत के ढेकसारा अनुसूचित जाति बस्ती में झंडोतोलन के बाद जरूरतमंद लोगो के बीच चश्मा का वितरण भी किया।






























