बंगाल:नक्सलबाड़ी में ट्रक दुर्घनाग्रस्त , बाल बाल बचा चालक

SHARE:

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

एशियन हाईवे पर बालू लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी ।हालांकि इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मिली जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दुर्गापुर जाने के क्रम में नक्सलबाड़ी के हाथीघिसा में बालू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया।

इस घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच गया। इस संबंध में ट्रक चालक प्रेमलाल ने कहा कि गुवाहाटी में लोहा पहुंचाकर वापस आने के समय बीरपाड़ा से बालू लेकर आ रहा था । उसी दौरान अचानक स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से दुर्घटना ग्रस्त हो गई । नक्सलबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है ।














सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!