लालच एवं ईर्ष्या बस किया गया था हत्या
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया बाजार से पैसे के लालच एवं इर्ष्या बस एक 8 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर उसके पड़ोसी के द्वारा ही अपहरण कर लिया गया . इसके बाद जैसे ही इस बात की सूचना बच्चे के परिजनों को मिली उनके द्वारा इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई ।अपहरण का मामला होने के कारण इस विषय को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कैमूर राकेश कुमार के द्वारा एक टीम का गठन किया गया पुलिस के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत हत्या के अभियुक्त की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया.






























