मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के कर्मा टोला जयनगर में सामूहिक विवाह उत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी भोला साह, चितौड़िया पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपा देवी,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह,मुखिया दीप नारायण पासवान,पूर्व सरपंच चितौड़िया जितेंद्र पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काट कर किया।
मौके पर समाजसेवी भोला साह ने कहा कि सामाजिक कार्य मेरी पहली प्राथमिकता हैं।चित्तौड़िया पंचायत में बाढ़ के समय लोगों को सुखा राशन अग्निपितों के बीच सुखा राशन प्लास्टिक सहित गरीब कन्याओं का विवाह कराना मेरी पहली प्राथमिकता हैं,इसी कड़ी में चौथी बार चितौड़िया पंचायत के कर्मा टोला जयनगर में आदिवासी कन्याओं का विवाह करवाया। आदिवासी गरीब कल्याण की शादी कराना इसलिए जरूरी होता हैं कि आदिवासी काफी गरीब परिवार से आते हैं उनके पास जमीन नहीं हैं।
अपनी बेटी की शादी भी नहीं कर पाते हैं यह सोचकर आदिवासी गरीब कन्याओं का शादी में समान की जरूरत पड़ती हैं,लड़का लड़की का संपूर्ण सामान के साथ उनकी शादी करा रहे हैं। पूर्व पंचायत समिति सदस्य चितौड़िया दीपा देवी ने कहा कि समाजसेवी भोला साह अपने निजी कोष से 100 गरीब कन्या का विवाह कराया इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं।
प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग आज भी पिछड़े हुए हैं। हम सभी प्रतिनिधि के द्वारा काफी मेहनत कर लड़का लड़की को राजी कर सामूहिक शिविर लगाकर 100 गरीब कन्याओं की शादी कराये। पूर्व सरपंच चितौड़िया जितेंद्र पासवान ने कहा कि समाजसेवी श्री साह सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर कार्य करते हैं और आज 100 गरीब कन्याओं का शादी करा कर एक बड़ा पुण्य का कार्य किया।
पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ने कहा कि मेरे पंचायत में 100 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ जिसमें आदिवासी रीति रिवाज से शादियां हुई आदिवासी महिलाएं पुरुष आदिवासी भेष भूषा में नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पूर्व मुखिया साहेबनगर अंबिका पासवान ने कहा कि सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन हुआ ।
जिसमें आदिवासी रीति रिवाज से शादियां हुई,जो काफी प्रशंसनीय रहा। वहीं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भोपाल पासवान ने इस कार्य के समाजसेवी भोला साह को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, चितौड़िया सरपंच संजय दास,पंचायत समिति सदस्य कुरेठा फुलेश्वर उरांव, समाजसेवी खुर्शीद आलम और टिंकू आदि उपस्थित रहे ।




























