अमदाबाद /कटिहार -अमदाबाद पुलिस ने नशे के सौदागरों के विरूद्ध अभियान चलाकर 34.875 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अमदाबाद थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली थी कि आटो पर सवार दो युवक शराब की खेप के साथ बेगच्छी की ओर से आ रहा है।
थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर बेलगच्छी चौक पर वाहन जांच आरंभ की. इस दौरान ओटो से आ रहे दो शराब तस्कर मे से एक पुलिस को देख ओटो से ऊतर कर भागने लगा। मौके पर मुस्तैद पुलिस बल के जवानों के सहयोग से पकड लिया गया। ओटो की तालाशी लेने पर उसमें दूसरे शराब के धंधेबाज सहित 34.875 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद की है।
पकडे गये शराब धंधेबाज की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के मिलिक पोखरकन्ना निवासी शेख अफसारूल पिता शेख रजबुल, शेख किरानी पिता शेख सहागीर के रूप में की गयी है। इस संदर्भ मे अमदाबाद थाना में मामला दर्ज कर पकडे गये शराब धंधेबाजों को मद्यनिषेध की सुसंगत धाराओं में न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। शराब तस्करी मे उपयोग मे लायी गयी ओटो को भी पुलिस कब्जे मे ले ली है।





























