डीवाईएफआई के द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन,दर्जनों लोगो ने किया रक्तदान

SHARE:

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

रक्तदान से न सिर्फ किसी की जान बचती है बल्कि सेहत भी सुधरती है। रक्तदान करने वालों पर कोरोना वायरस का संक्रमण भी जल्दी नहीं फैलता है। वहीं कई गंभीर बीमारियों से बचाव के साथ बीपी जैसे आदि बीमारियों की समस्या नहीं होती है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।

उक्त बातें डीवाईएफआई खोरीबाड़ी-बुढागंज एरिया कमिटी के सचिव विट्टू जायसवाल ने डीवाईएफआई खोरीबाड़ी-बुढागंज एरिया कमिटी की ओर से रविवार को बुढागंज रामभोला प्राइमरी स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में कही। इस दिन रक्तदान शिविर में डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं रक्तदान किया।विट्टू जायसवाल ने बताया कोरोना सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिले इसके लिए यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

आगे उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। अगर हर व्यक्ति रक्तदान करें, तो किसी को खून के लिए जरूरत पड़ने पर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। आयोजित इस रक्तदान शिविर में करीब 31 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। एकत्रित किए गए सभी रक्त को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा दिया जायेगा। साथ ही रक्तदान कर रहे लोगों को रक्तदान का प्रणाम पत्र भी दिया गया है।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :









सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!