पुलिस ने किशनगंज प्रेम पुल एवं बहादुरगंज लूट कांड का किया सफल उद्भेदन
गिरफ्तार अपराधी किशनगंज और अररिया जिले के है रहने वाले
अपराधियों के पास से चांदी,नकदी,बाइक, हथियार, मोबाइल जप्त
एसआईटी में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित -एसपी
किशनगंज /राजेश दुबे
किशनगंज पुलिस ने बीते दिनों बहादुरगंज थाना क्षेत्र एवं किशनगंज शहर में हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है । एसपी कुमार आशीष ने आज पत्रकार वार्ता कर बताया कि किशनगंज थाना क्षेत्र के प्रेम पुल में गैस एजेंसी कर्मचारी से हुई डेढ़ लाख की लूट एवं बहादुरगंज थाना अन्तर्गत बाभनटोली डायभर्सन पर विशनपुर के सोना-चाँदी व्यापारी सुशील कुमार अग्रवाल के साथ हथियार के बल पर अपराधियों द्वारा की गई लूट का सफलता पूर्वक उद्भेदन किया गया है ।
वहीं इस पूरे उद्भेदन में सबसे चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एसपी कुमार आशीष ने बताया कि इस कांड में लाइनर का काम एक हारे हुए मुखिया प्रत्याशी ने किया था ।उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम पंचायत चुनाव-2021 के पराजित मुखिया प्रत्याशी मो0 मसुद आलम को टेढ़ागाछ से गिरफ्तार किया गया।
उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य सहयोगियों तथा लूट की पूरी योजना को विस्तृत रूप से बताया।जिसके बाद मसूद आलम की निशानदेही पर लूटी गई राशि, जेवर, मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त बाइक को जप्त किया गया।श्री कुमार ने बताया कि मुखिया चुनाव में हारने के बाद मसूद आलम की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी, जिस वजह से उसने अन्य अपराधियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया ।
एसपी श्री कुमार ने बताया कि व्यवसाई द्वारा करीब 2.50 से 3 किलो ग्राम चाँदी के जेवर की लूट का मामला दर्ज करवाया गया था ।जबकि अपराधियों के पास से 5.257 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है ।जिसपर व्यवसाई द्वारा स्पष्टीकरण दिया गया है । एसपी श्री कुमार ने बताया कि दोनों मामलो में दस अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है ।अपराधियों के पास से देशी कट्टा ,जिंदा कारतूस, 3 मोटर साइकिल एवं 9 मोबाइल भी जप्त किया गया है ।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम मो0 मसुद आलम टेढ़ागाछ,मो0 साबिर अररिया,मो0 मुस्लिम अररिया,प्रदीप चौधरी अररिया,राजू साह अररिया,मो0 नौशाद उर्फ शीतल अररिया,महबुब आलम टेढ़ागाछ,रतन कुमार शर्मा टेढ़ागाछ,विकास कुमार साह टेढ़ागाछ,मो0 अफाक टेढ़ागाछ शामिल है । एसपी कुमार आशीष ने बताया कि एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था ।
उक्त टीम में थानाध्यक्ष किशनगंज, बहादुरगंज, पौआखाली, कोचाधामन, टेढ़ागाछ एवं तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे। एसपी श्री कुमार ने कहा SIT द्वारा पर्व त्योहारों, पंचायत चुनाव के बावजूद आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान केे माध्यम से उक्त दोनों घटना में शामिल अपराधकर्मियों तथा लाइनर की पहचान करते हुए सफलता पूर्वक उद्भेदन किया गया जो की प्रशंसनीय है । SIT टीम में अनवर जावेद अंसारी, अनु0पु0पदा0, किशनगंज, अमर प्रसाद पु0नि0 बहादुरगंज अंचल, सतीश कु0 हिमांशु पु0नि0 सह थानाध्यक्ष किशनगंज,पु०अ०नि० संजय कुमार थानाध्यक्ष बहादुरगंज, पु०अ०नि० तरूण कु0 तरूणेश थानाध्यक्ष टेढ़ागाछ, पु०अ०नि० इकबाल अहमद खान थानाध्यक्ष पौआखाली, पु०अ०नि० सुमन कु0 सिंह थानाध्यक्ष कोचाधामन, स०अ०नि० संजय कु0 यादव पौआखाली थाना प्रमोद कुमार एवं सुमित कुमार दोनों तकनीकी शाखा किशनगंज शामिल थे । एसपी कुमार आशीष ने टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की बात कहीं है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- भारतीय जूडो खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सफलता पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाईपटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय जूडो खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर … Read more
- हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर मजबूर न किया जाए: डॉ सुरेन्द्र जैननई दिल्ली:विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने आज संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा संत वेश धारण कर किए गए भोंडे प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया … Read more
- धनपुरा संकुल में एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित, 41 प्रधानाध्यापकों को बेसलाइन टेस्ट की दी गई जानकारीकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम संकुल संसाधन केंद्र धनपुरा में एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका शमीमा प्रवीन ने कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का बेसलाइन … Read more
- जिला पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षणसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य की … Read more
- सुनसरी हिंसा के विरोध में विराटनगर उबला: हिन्दू संगठनों का शक्ति प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांगसांसद पुरुषोत्तम यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात रिपोर्ट:अरुण कुमार नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में शुक्रवार को कोशी … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई,101 ग्राम स्मैक के साथ मास्टरमाइंड समेत चार तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस … Read more
- भूखमरी के कगार पर पंचायत रोजगार सेवक,पांच माह से पंचायत रोजगार सेवक को नहीं मिला वेतनमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक को पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर सभी पंचायत रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर चल रहे हैं। इसकी जानकारी देते … Read more
- जीविका सहकारी समिति की पंचम आमसभा संपन्नसमेली/कटिहार – जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांदपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 की पंचम आमसभा आयोजित किया गया । आमसभा में समिति की वार्षिक प्रगति,आय-व्यय का लेखा-जोखा, वित्तीय प्रतिवेदन, … Read more
- अंचल कार्यालय मनसाही के राजस्व कर्मचारी का हुआ स्थानांतरण, दी गई भावभीनी विदाईमनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अमरजीत कुमार, चंद्रमा सिंह एवं कृष्णानंद बिन्द का स्थानांतरण बिहार सरकार के द्वारा किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने … Read more
- सर्पदंश के शिकार महिला की इलाज के दौरान मौतफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-चार चातर गांव में एक 45 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया।सर्पदंश की शिकार महिला का इलाज के दौरान … Read more
- भावुक माहौल में शिक्षिका ऊषा कुमारी जायसवाल को दी गई विदाईफूल-माला, बुके व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, बोलीं- जरूरत पड़ने पर विद्यालय के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय गुरुबाजार में शुक्रवार को … Read more
- सेवा भारत की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित,सैकड़ों लोग हुए लाभान्वितमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के पंचायत भवन परिसर अवस्थित लोहिया भवन में एक दिवसीय सेवा भारत संस्था कटिहार की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वाश्रयी … Read more
- मक्का क्रय-विक्रय एवं वैज्ञानिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला सह – प्रशिक्षण का आयोजनकृषकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, भंडारण, विपणन एवं निर्यात संबंधी दी गई विस्तृत जानकारी कटिहार – कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा कटिहार के तत्वाधान में संयुक्त कृषि भवन के सभागार में मक्का … Read more
- सीमांचल की रेल परियोजनाओं को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, कई अहम मांगें उठाईंअररिया/बिपुल विश्वास सीमांचल में रेल विकास को नई गति देने के उद्देश्य से अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर अररिया संसदीय … Read more
- युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित,आचार्य श्री ने दिया संघ को अनमोल रत्न-मुनि प्रशांतकटिहार – आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री प्रशांत कुमार जी मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमारजी … Read more
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत नगर निगम का विशेष अभियानबाटा चौक से गुरुद्वारा तक हुई कार्रवाई1,700 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2026 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के … Read more
- मनिहारी स्टेशन के उन्नयन कार्य की धीमी रफ्तार पर डीआरएम नाराज,अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देशमनिहारी /कटिहार – कटिहार रेल मंडल के मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह ने शुक्रवार को मनिहारी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर चल रहे विकास एवं उन्नयन कार्यों की … Read more
- चोरी के शक में तीन युवकों की खूंटे से बांधकर पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,मुखिया पति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्जअररिया के फारबिसगंज की मटियारी पंचायत का मामला पुलिस ने शुरू की जांच, मुखिया पति ने आरोपों से किया इनकार अररिया/अरुण कुमार फारबिसगंज थाना क्षेत्र की मटियारी पंचायत से कानून व्यवस्था … Read more
- किशनगंज में अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ के टिकट व नकदी बरामदसंवाददाता/किशनगंज जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए … Read more
- नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू,
प्रधानमंत्री बोले— अफवाहों से बचें, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाईधार्मिक जुलूस के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत; कई घायल, पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात रिपोर्ट: अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले … Read more



























