पटना /प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान के कारगिल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में 422 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गांधी मैदान से साइंस कॉलेज भाया पी०एम०सी०एच० डबल डेकर फ्लाईओवर का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया और भूमि पूजन कर कार्यारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिलान्यास के साथ कार्य प्रारंभ होने से हमलोगों को काफी खुशी हुई है। हमसे पहले के वक्ताओं ने सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी दे दी है। हमने साइंस कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई की है। इस इलाके से हमारा छात्र जीवन से ही संबंध रहा है। और पूरे जीवन भर हमारा लगाव रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में हमलोगों के सरकार में आने के बाद से लोगों को काफी सुविधायें दी गयी हैं। आवागमन में काफी सुविधा हुई है, कई प्रकार के निर्माण कार्य हुए हैं और लोगों का व्यापार बढ़ा है। अशोक राजपथ पर भीड़ को देखते हुये फ्लाईओवर का निर्माण जरूरी था। उन्होंने कहा कि पी०एम०सी०एच० को देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जा रहा है। पी०एम०सी०एच० की क्षमता 5400 बेड की होगी। इसको लेकर कार्य प्रारंभ हो गया है। डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण से पी०एम०सी०एच० आने वालों को काफी सहूलियत होगी। इस इलाके में कई कॉलेज हैं, वहां पढ़ने वाले छात्रों को भी काफी सहूलियत होगी। अशोक राजपथ पर सड़क का चौड़ीकरण संभव नहीं था, क्योंकि जगह कम है इसलिये डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कराने की योजना बनी।
सीएम ने कहा यह डबल डेकर फ्लाईओवर तीन सालों में बनकर तैयार हो जायेगा। पटना में कई फ्लाईओवर और आर०ओ०बी० का निर्माण कराया गया है। 15 आर०ओ०बी० बनकर तैयार हो गये हैं और 5 का निर्माण कार्य जारी है। पहले कंकड़बाग और दानापुर जाने में काफी परेशानी होती थी।
सीएम ने कहा फ्लाईओवर के निर्माण होने से अब लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हुयी है। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध करते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले के बिहार की स्थिति और आज की स्थिति के बारे में लोगों को बतायें। पटना का पुराना हाल और आज का हाल देख लीजिये, आपको फर्क समझ में आ जायेगा। सोशल मीडिया पर भी लोगों को इसकी जानकारी दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों को खुदाबख्श लाइब्रेरी से काफी लगाव है। हमने कह दिया है कि खुदाबख्श लाइब्रेरी के भवन से किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं होगी, इसके काम में कोई बाधा नहीं होनी चाहिये।
उन्होने कहा खुदाबख्श लाइब्रेरी में 2006 के बाद हम कई बार गये हैं। पहले कितने मुख्यमंत्री वहां गये थे? उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी की सरकार में जब केंद्र में मंत्री थे तो बख्तियारपुर 4 लेन सड़क का निर्माण कराया था। केन्द्र सरकार के सहयोग से बिहार में कई सड़कों, पुल-पुलियों को निर्माण कराया जा रहा है। राज्य सरकार भी अपनी तरफ से और सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण कार्य में लगी है। हमलोगों का लक्ष्य है कि राज्य के किसी कोने से भी पटना आने में 5 घंटे से ज्यादा का वक्त नहीं लगे। हमलोगों का लक्ष्य सिर्फ निर्माण कराना ही नहीं है बल्कि उसका मेंटेनेंस कराना भी है। सरकारी भवनों, सड़क एवं पुल-पुलियों का मेंटेनेंस विभाग के द्वारा ही कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। विभाग के द्वारा मेंटेनेंस होने से काम जल्दी होगा। साथ ही विभाग में और अतिरिक्त भर्ती होने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से जब भी हम कहीं जाते हैं और अगर कहीं कोई गड़बड़ी दिखती है तो रास्ते से सीधे अधिकारियों को फोन कर निर्देश देते हैं। जब हम श्रद्धेय अटल जी की सरकार में रेल मंत्री थे तो देखा कि रेलवे में पुलों की देख-रेख को लेकर एक अलग विंग है। हमने निर्देश दिया है कि रेलवे की तरह ही बिहार में भी पुल-पुलियों की देखभाल करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधाएं एवं राज्य के विकास के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। सबको आवागमन में सहूलियत हो, पढ़ाई लिखाई में सुविधा हो, रोजगार के अवसर मिले, इसको लेकर हमारी सरकार संकल्पित है। बिहार तेजी से विकसित होगा तो देश की तरक्की में अपना योगदान और बेहतर तरीके से दे सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से पूरी दुनिया को नुकसान हुआ है। इससे हमारा देश और बिहार भी प्रभावित हुआ है। कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार है, इससे सभी को सचेत रहना है। मास्क पहनना सभी के लिये जरूरी है। एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहें और हाथ की सफाई करते रहें, बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलें। शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित पी०एम०सी०एच० के मल्टी लेवल पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने जे०पी० गंगा पथ से पी०एम०सी०एच० को जोड़े जाने वाले मार्ग का भी स्थल निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा ने पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।कार्यक्रम के दौरान इस योजना से संबंधित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन,पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, पटना नगर निगम की मेयर श्रीमती सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री संजय कुमार सिंह, अभियंता प्रमुख श्री हनुमान प्रसाद चौधरी, अभियंता प्रमुख श्री नीरज सक्सेना सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, अभियंतागण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल … Read more
- सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का लिया जायजाकिशनगंज जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों परसिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा … Read more
- अभियान बसेरा-3 जल्द होगा शुरू, भूमिहीनों को मिलेगा अपना आशियाना,किशनगंज में मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलानबिहार के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना मिलने वाला है।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है । डॉ … Read more
- KishanganjNews :युवती का शव मिलने से सनसनी, पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दिया आवेदनराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: किशनगंज जिले में हत्या और संदिग्ध मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्था पंचायत के कोल्था गांव से सामने आया है, जहां रविवार … Read more
- समाजसेवी नरोत्तम जोशी के असमायिक निधन पर सांसद ने शोक जताया,कहा – जिला के लिए अपुरणीय क्षतिकटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ने कटिहार के प्रमुख समाजसेवी,नवमनोनीत अध्यक्ष कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए शोक … Read more
- जाम से निजात पाने के लिए ई- रिक्शा चालक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय – विकास सिंहनिगम की ओर से अस्थायी पार्किग की व्यवस्था कटिहार – शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में ई- रिक्शा चालक संघ के टोटो चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की … Read more
- बिजली पोल गिरने से युवक की मौत,विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकातशोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता व हरसंभव मदद का कोढा /कटिहार-कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर पंचायत के मकईपुर गाँव निवासी स्वर्गीय छोटू कुमार के आकस्मिक निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी … Read more
- पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, डेढ़ साल की दोस्ती और अवैध संबंध बना मनीष की मौत का कारणफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मोहजान गांव में विगत दिन मनीष कुमार मंडल (22 ) की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस गिरफ्त … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट,दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन,सुरक्षा के घेरे में रहा कटिहार जंक्शनकटिहार – केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का … Read more
- विश्व रक्तदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन,सक्षम कटिहार इकाई की ओर से रक्तवीरों को किया गया सम्मानितकटिहार – समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम कटिहार इकाई की ओर से सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन सभागार में विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य … Read more
- रामपुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनहसनगंज /कटिहार – प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता अमित … Read more
- रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,विधायक कविता पासवान ने किया उद्घाटनखेल से बढ़ता है आपसी भाईचारा और प्रतिभा को मिलता है मंच – रश्मि सिंह कोढा/कटिहार – कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पंचायत में आयोजित रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। … Read more
- ट्रैक्टर-डीसीएम की आमने – सामने टक्कर,बाल-बाल बचे दोनों चालककुरसेला/कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर कबीर आश्रम के पास रविवार को ट्रैक्टर और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गये। जानकारी के अनुसार समेली … Read more
- बाइक बचाने के क्रम में कार और ऑटो में टक्कर,चार घायलसमेली /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अस्पताल चौक के समीप बाइक कार और टेंपो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोपहर करीब 1:00 बजे कुरसेला … Read more
- कोसी पुल के पास 103 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तारबुलेट बाइक जब्त, एनडीपीएस एक्ट में भेजे गए जेल कुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-31 स्थित कोसी सड़क पुल के पास 103 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को … Read more
- दियारा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तारपिंटू यादव गैंग के सक्रिय सदस्य को बकिया सुखाय दियारा से दबोचाकई संगीन मामलों में थी तलाश बरारी /कटिहार – कटिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जिले के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल … Read more


























